क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिलान्तर्गत बेलसंड प्रखंड के नगर पंचायत एवं पंचायत में सम्पूर्ति पोर्टल में भारी गड़बड़ी के कारण इस वर्ष बांध टूटने के बाद सरकार द्वारा अनुदान राशि प्रत्येक पंचायत में 50 प्रतिशत को मिला है, शेष 50 प्रतिशत बचे हुए लोगों को कब तक अनुदान राशि दिलाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?