Back to Legislative Questions Repository
Q.No 602Starred Question Listed

जी0आर0 की राशि का भुगतान

श्री राजेश कुमार सिंह (137) (मोहिउद्दीननगर ) आपदा प्रबंधन 29 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:- 1. क्या यह बात सही है कि चालू वित्तीय वर्ष-2024-25 के गंगा नदी में आई बाढ़ से मोहिउदीन नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रखण्ड- मोहिउद्दीन नगर एवं मोहनपुर के कई पंचायत की पूर्ण आबादी तथा कुछ पंचायत की आंशिक आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है; 2. क्या यह बात सही है कि वर्ष- 2021 के बाढ़ प्रभावित परिवारों के अतिरिक्त पंचायत स्तर पर बढे़ (वृद्वि) परिवारों का नाम जी0आर0 की राशि के भुगतान से संबंधित सूची में सम्मिलित नहीं हो पा रहा है, क्योंकि बाढ़ आपदा से संबंधित सम्पूर्ति पोर्टल राज्य स्तर से बंद है; 3. क्या यह बात सही है कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों को मिलनेवाली जी0आर0 की राशि का भुगतान आंवटन की उपलब्धता के बावजूद लंबित है; 4. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार बाढ़-आपदा से लंबित परिवारों को कब-तक जी0आर0 की राशि के भुगतान का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
29 नवम्बर, 2024
Member
श्री राजेश कुमार सिंह (137) (मोहिउद्दीननगर )
Department
आपदा प्रबंधन
Ministry
आपदा प्रबंधन
MLA Profile
RAJESH KUMAR SINGH (137)
RAJESH KUMAR SINGH (137)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Mohiuddinnagar -Samastipur (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
04 Mar 1974
Address
Village+Thana:-Anugrah Nagar Baluahi, Thana:-Mohiuddinnagar, District:-Samastipur, State:-Bihar, Pin Code:-848504 Nagar District