क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि "समस्तीपुर जिला अन्तर्गत मोहिउद्दीननगर प्रखण्ड के पंचायत- रासपुरपतसिया पश्चिम, वार्ड सं०- 11 एवं अन्य में सड़क निर्माण एजेंसी के द्वारा नल-जल योजना से संबंधित सड़क किनारे जमीन के नीचे लगाये गये पाईप लाईन को पूर्णतः क्षतिग्रस्त कर दिये जाने के कारण सैकड़ों परिवार का जलापूर्ति ठप हो गया है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त परिवारों को जलापूर्ति सुचारू करने का विचार रखती है; नही तो क्यों?