क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—(01) क्या यह बात सही है कि गया जिलान्तर्गत अतरी विधानसभा क्षेत्र के मोहड़ा एवं बथानी प्रखंड के पहाड़ी एवं सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों, विशेषकर ग्राम पथरकट्टी, सत्यनारायणपुर सहित अनेक गांवों में गर्मी के दिनों में भू-जल स्तर 400 से 500 फीट तक नीचे चले जाने के कारण भीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो जाता है; यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त प्रखंडो के गांवों, विशेषकर ग्राम पथरकट्टी, सत्यनारायणपुर सहित प्रत्येक प्रभावित पंचायत में जल मीनार एवं आवश्यक पेयजल योजनाओं की स्थापना कर स्थायी पेयजल उपलब्ध कराने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों?