क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बताने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि अतरी विधानसभा क्षेत्र में एक भी अनुमंडलीय अस्पताल स्थापित नहीं है, जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को गंभीर एवं आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं के लिए गया सदर अथवा अन्य दूरस्थ अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है;2. क्या यह बात सही है कि अनुमंडलीय अस्पताल के अभाव में गरीब, ग्रामीण, महिला, वृद्ध एवं गंभीर मरीजों को समय पर समुचित उपचार नहीं मिल पाने से उन्हें आर्थिक एवं शारीरिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार अतरी विधानसभा क्षेत्र के खिजरसराय में अनुमंडलीय अस्पताल का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक नहीं, तो क्यों?