क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूणियाँ जिला के जलालगढ़ प्रखण्ड अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जलालगढ़ में प्रतिनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारी डा0 आएशा रहमान का मातृत्व अवकाश दिनांक-20.10.2021 से 17.04.2022 तक के अवधि का वेतन भुगतान अबतक नहीं किया गया है; यदि हाँ तो सरकार चिकित्सक को मातृत्व अवकाश अवधि का लंबित वेतन भुगतान कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?