Back to Legislative Questions Repository
Q.No 108Starred Question Listed

कार्रवाई  करना

मो॰ आबिदुर रहमान (49) (अररिया) शिक्षा विभाग 21 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियां प्रमण्डल के क्षेत्रीय  शिक्षा उपनिदेशक, पूर्णियां द्वारा सरकारी राशि गबन के आरोप में अपने पत्रांक-362, दिनांक-09.02.2026 के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी, अररिया को जिला शिक्षा पदाधिकारी, अररिया के कार्यालय के प्रधान लिपिक धीरज कुमार साह एवं संबंधित दोषी पदाधिकारी पर आरोप पत्र गठित कर क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया है ;2. क्या यह बात सही है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, अररिया द्वारा इस मामले में दोषी कर्मी एवं पदाधिकारी को बचाने का प्रयास किया गया, जिसके लिए क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, पूर्णियां द्वारा आपत्ति दर्ज कर आरोप पत्र भेजने का निर्देश दिया गया, जो अबतक अप्राप्त है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार खण्ड-1 में वर्णित सरकारी राशि गबन के दोषी कर्मी एवं पदाधिकारी पर कार्रवाई  करने का विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
21 जुलाई, 2026
Member
मो॰ आबिदुर रहमान (49) (अररिया)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा विभाग
MLA Profile
ABIDUR RAHMAN (49)
ABIDUR RAHMAN (49)
Party
Indian National Congress
Constituency
Araria - Araria (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
25 Dec 1964
Address
Village and Post- Chandardai, Police Station- Araria R.S., District- Araria