Back to Legislative Questions Repository
Q.No 402Starred Question Listed

भू-अभिलेख जिला अभिलेखागार एवं ऑनलाईन पोर्टल पर उपलब्ध कराना ।

मो॰ आबिदुर रहमान (49) (अररिया) राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग 23 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग,  यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के अररिया अंचल अन्तर्गत थाना नं0 - 199 मौजा-हृदयपुर का खतियान भू-अभिलेख  के पोर्टल पर ऑनलाईन उपलब्ध नहीं  है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त मौजा का भू-अभिलेख खतियान का मूल दस्तावेेज भी जिला अभिलेखागार एवं अंचल कार्यालय अररिया में उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण भूधारी को कागजात लेने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार भू-अभिलेख खतियान का मूल दस्तावेज जिला अभिलेखागार एवं ऑनलाईन पोर्टल पर उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
23 जुलाई, 2026
Member
मो॰ आबिदुर रहमान (49) (अररिया)
Department
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
Ministry
राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग
MLA Profile
ABIDUR RAHMAN (49)
ABIDUR RAHMAN (49)
Party
Indian National Congress
Constituency
Araria - Araria (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
25 Dec 1964
Address
Village and Post- Chandardai, Police Station- Araria R.S., District- Araria