क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिलान्तर्गत अंचल कार्यालय रतनी फरीदपुर के अंतर्गत नारायणपुर पंचायत, सिकंदरपुर पंचायत, मुरहरा एवं रतनी पंचायत के विभिन्न मौजा जैसे मानपुर (229), विशुनपुर (234), सरैया बाजार (231), रामपुर (232), पवतयामा (233), गविमापुर (227), भगवानपुर (213), मुगीयाचक (176), रुस्तमचक (181) तथा हरना खास (174) में विगत 8 माह से ऑनलाइन म्युटेशन आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं, यदि हाँ तो सरकार जनता को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए ऑनलाइन म्युटेशन आवेदन की सुविधा कब तक बहाल करने का विचार रखती है; नही तो क्यों?