क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिला के रतनी फरीदपुर प्रखंड में प्लस टू उच्च विद्यालय रकसिया में भवन का निर्माण नहीं कराया गया है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय में छात्र-छात्राओं की काफी संख्या के कारण पठन-पाठन ठीक ढंग से नहीं हो पता है; जबकि उक्त विद्यालय में पर्याप्त भूमि भी उपलब्ध है;3.यदि उपर्युक खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त विद्यालय का भवन निर्माण करने का विचार रखती है हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों?