क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-(1) क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिला अंतर्गत जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के धावापर अजय बीघा नदी में एकमात्र उपलब्ध पैदल पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है जिससे उक्त ग्राम का पंचायत, प्रखंड एवं जिला से संपर्क टूट गया है; यदि हां तो सरकार उक्त नदी के उक्त स्थान पर एक उच्च स्तरीय पूल का निर्माण कबतक करना चाहती है, नहीं, तो क्यों ?