क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के नगर परिषद क्षेत्र अन्तर्गत चाँदनी चौक से दक्षिण एवं पश्चिम भाग में जिला परिषद, अररिया द्वारा बहुमंजिला व्यवसायिक इमारत का निर्माण कराया जा रहा है;2. क्या यह बात सही है कि खण्ड-1 में वर्णित इमारत का निर्माण बिना नगर परिषद से नक्शा पास कराये किया जा रहा है, जिससे सरकार को लाखों रुपये की क्षति हुई है, साथ ही निर्माणाधीन इमारत में पार्किंग की भी व्यवस्था नहीं की गई है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?