क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला अंतर्गत टिकारी व कोंच प्रखंड के सभी पंचायतों के वार्डों में 2023-24, पंद्रहवीं मद से 10-10 स्ट्रीट लाइट लगाया गया था परंतु वार्ड में लगाया गया स्ट्रीट लाइट 1 वर्ष भी नहीं चला ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पंचायतों को वार्डों में प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी का चयन जिला स्तर के अधिकारियों के द्वारा किया गया था;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार टिकारी व कोंच प्रखंड के सभी वार्डों में 10-10 स्ट्रीट लाइट लगाया हुआ जल रहा है या नहीं इसकी जांच कर दोषी अधिकारी पर कार्रवाई करना चाहती है, यदि हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?