क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिलान्तर्गत जिला परिषद, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी द्वारा विभिन्न स्थानों पर निर्मित दुकानों के आवंटन हेतु प्रकाशित आम सूचना (PR No. 005771 (B&C) 2026-27) में दुकानों की संख्या, क्षेत्रफल, आरक्षित मूल्य तथा आवंटन के मानदंडों का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है, जिससे आवेदकों में भ्रम एवं असंतोष है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त आवंटन प्रक्रिया की जांच कराकर आवश्यक विवरण एवं पारदर्शी शर्तों सहित संशोधित सूचना पुनः प्रकाशित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?