क्या मंत्री, परिवहन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज एवं अरेराज क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं प्रतिदिन मोतिहारी एवं बेतिया आवागमन करती हैं, किन्तु सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन की समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने से महिलाओं को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो क्या सरकार पकड़िया बाजार से भाया पहाड़पुर–अरेराज होते हुए मोतिहारी एवं सिरनी बाजार से भाया मलाही–अरेराज होते हुए मोतिहारी मार्गों पर महिलाओं की सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पिंक बस सेवा का संचालन प्रारंभ करने का विचार रखती है? हाँ, तो कबतक नहीं तो क्यों?