क्या मंत्री, परिवहन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि कुशेश्वरस्थान में स्थायी बस स्टैंड नही रहने के कारण बीच शहर में बस स्टैंड के रूप में संचालित होने से शहर में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे मरीजों सहित आमजनों को आवागमन में परेशानी होती है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त बस स्टैंड को मुख्य बाजार से बाहर के इलाके में स्थानांतरण करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?