क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला अंतर्गत कुशेश्वरस्थान प्रखंड के शिवगंगा पोखर में सालों भर जल भरा रहता है तथा पर्यटन की दृष्टि से काफी उपयुक्त है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त पोखर को पर्यटन के हिसाब से सौंदर्यीकरण तथा नौका विहार कराने योग्य बनाने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों?