क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिला अंतर्गत हुलासगंज प्रखंड के बनबरिया गाँव में स्थित प्राचीन एवं धार्मिक महत्व के बुढ़वा महादेव मंदिर का अब तक समुचित विकास एवं जीर्णोद्धार नहीं कराया गया है, जिसके कारण श्रद्धालुओं को अनेक असुविधाओं का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार उक्त मंदिर के सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा जीर्णोद्धार कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?