क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि : -1 . क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिले में काजीसराय से सैदपुर मोड़ तक जाने वाली सड़क अत्यंत संकीर्ण है तथा इस मार्ग पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिसके कारण आमजन को आवागमन में कठिनाइयाँ एवं दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क के चौड़ीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?