क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :—1. क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिला अंतर्गत हुलासगंज प्रखंड के केउर उच्च विद्यालय में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है, यद्यपि वहाँ वर्तमान में समर्सिबल पंप उपलब्ध है, किन्तु विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पेयजल के लिए गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है; वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में हथिया चापाकल (हैंडपंप) नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय की चहारदीवारी अत्यंत जर्जर अवस्था में है, जिससे विद्यालय की सुरक्षा एवं विद्यार्थियों की संरक्षा प्रभावित हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार उक्त विद्यालय में हथिया चापाकल की स्थापना कराने एवं चहारदीवारी के पुनर्निर्माण/मरम्मत कराना चाहती है, हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों?