क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :—1. क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिला अंतर्गत काको नगर पंचायत क्षेत्र में रात्रि के समय प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आमजन को कठिनाई एवं असुरक्षा का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार कबतक काको नगर पंचायत के मंडल कारा, काको (जहानाबाद) तथा दुर्गा स्थान, काको जैसे महत्वपूर्ण एवं भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर हाई मास्क लाइट लगाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?