क्या मंत्री शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे की - क्या यह बात सही है कि, जहानबाद जिला के मोदनगंज प्रखंड अंतर्गत ओकरी में एकलौता कन्या विद्यालय (रामानंद शर्मा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) का भवन जर्जर हो चुका है, वर्तमान में वहां 1000 से अधिक छात्राएं अध्ययन कर रही हैं ,यदि हाँ तो सरकार उक्त भवन को ध्वस्त करके नए विद्यालय भवन का निर्माण का कब-तक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?