क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि पटना जिला के मसौढ़ी से एकंगरसराय (एस एच 100 ) पथ भाया ओकरी, ओकरी बाजार में मौजूदा आबादी के अनुपात में सड़क संकीर्ण हैं एवं बाजार होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है और आए दिन दुर्घटना होती रहती है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क को चौड़ीकरण करते हुए ओकरी बाजार में बायपास निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?