क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1.क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला के शेरघाटी के एनएच 02 से मोरहर नदी के किनारे से कठार ईस्मालपुर, गेन्दा बाग, समोद बाग, अमर सिंह बाग होते हुए बूढी नदी एनएच 02 तक बायपास रोड नहीं होने से प्रतिदिन जाम लगता है; यदि हाँ तो सरकार कबतक गयाजी जिला के शेरघाटी नगर परिषद के एनएच 02 से मोरहर नदी के किनारे से कठार ईस्मालपुर, गेन्दा बाग, समोद बाग, अमर सिंह बाग होते हुए बूढी नदी एनएच 02 तक बायपास रोड बनाने का विचार रखती है, नही क्यों ?