क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गया जी जिलान्तर्गत शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत शेरघाटी एवं आमस प्रखंड में एक भी खेल का मैदान नहीं है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त क्षेत्रों के युवाओं में खेल के प्रति काफी रूझान रहने के बावजूद खेल मैदान नहीं होने से उनके खेल के प्रति लगाव कम होता जा रहा है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकरात्मक है, तो क्या सरकार शेरघाटी एवं आमस प्रखंड में खेल के मैदान बनाने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं क्यों ?