क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलने की कृपा करेंगे कि:—क्या यह बात सही है कि अरवल जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में आज तक खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास हेतु सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निर्माण नहीं कराया गया है, जिसके कारण जिले के एथलीटों एवं अन्य खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण खेल सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है तथा प्रशिक्षण के लिए अन्य जिलों का सहारा लेना पर रहा है; यदि हाँ, तो क्या सरकार अरवल जिला के गांधी मैदान में 700 मीटर का सिंथेटिक रनिंग ट्रैक (Synthetic Running Track) निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?