Back to Legislative Questions Repository
Q.No 458Starred Question Listed

गैर-मजरूआ मालिक एवं बकाश्त भूमि का विधिवत लगान निर्धारण

श्री मनोज कुमार (214) (अरवल ) राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग 23 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि बिहार में अनेक 'गैर-मजरूआ मालिक' एवं बकाश्त भूमि का अब तक सुयोग्य रैयतों के नाम पर राजस्व प्रशासन द्वारा लगान निर्धारण नहीं किया जा सका है, जिससे प्रदेश के किसान एवं भूधारी अत्यधिक परेशान हैं तथा उनमें असंतोष का भाव है,2.क्या यह बात सही है कि जमींदारी उन्मूलन के पश्चात बिहार भूमि सुधार अधिनियम, 1950 (BLR Act, 1950) में निहित प्रावधानों के आलोक में, सुयोग्य श्रेणी के रैयतों के पक्ष में ऐसी गैर-मजरूआ मालिक एवं बकाश्त भूमि का विधिवत लगान निर्धारण / रैयतीकरण किया जाना था;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक गैर-मजरूआ मालिक एवं बकाश्त भूमि का नियमतः रैयतों के नाम से लगान निर्धारण का कार्य पूर्ण करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
23 जुलाई, 2026
Member
श्री मनोज कुमार (214) (अरवल )
Department
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
Ministry
राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग
MLA Profile
MANOJ KUMAR (214)
MANOJ KUMAR (214)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Arwal - Arwal (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Bithra, Post Office-Bithra, Police Station-Kurtha, District-Arwal