क्या, मंत्री, खेल विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला अंतर्गत कोचाधामन प्रखंड में स्टेडियम का निर्माण नहीं कराया गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त प्रखंड में स्टेडियम के अभाव मे खेल प्रेमियों का खेल हेतु अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है, जबकी उक्त प्रखंड के ग्राम पंचायत बिशनपुर में प्रचूर मात्रा में सरकारी भूमि भी उपलब्ध है जिसपर स्टेडियम का निर्माण कराया जा सकता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है; तो क्या सरकार वर्णित स्थान पर स्टेडियम का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक,नहीं, तो क्यों?