क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि: -(1) क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बलिया पंचायत के फतेहपुर वॉर्ड न० 12 में कब्रिस्तान होते हुए अन्धासुर जाने वाली सड़क पर पुल नहीं होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है खासकर बरसात के दिनों में जलजमाव और बाढ़ की स्थिति के कारण इस मार्ग से संपर्क पूरी तरह भंग हो जाता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्थल पर एक नए पुल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?