क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला अंतर्गत कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र में मस्तानचौक से मज़कुरी रोड बड़ीजान पुठीमारी, MRL41 भवानीगंज से शाहपुर, L062- शाहनगरा से चुनामारी (VR62) एवं अन्य सड़कों और पुल-पुलियों का निर्माण कार्य प्रशासनिक उदासीनता और संवेदकों की लापरवाही के कारण महीनों से अधर में लटका हुआ है;2. क्या यह बात सही है कि इन योजनाओं के अधूरे रहने से जर्जर रास्तों और असुरक्षित डायवर्जन के कारण क्षेत्र की जनता का आवागमन पूरी तरह बाधित है और बारिश के दिन में डायवर्जन में पानी भर जाने से वहां के लोगों एवं छात्र - छात्राओं को असुविधा होती है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार उक्त लंबित योजनाओं को समय-सीमा तय कर (Time-bound) कब तक पूरा करने का विचार रखती है; हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?