क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:(1) क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला अंतर्गत कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र के गढ़गांव पंचायत,भागल पंचायत, गाछपारा पंचायत एवं सोंथा पंचायत के वार्डों में 'मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजलापूर्ति (नल-जल) योजना' सुचारू रूप से संचालित नहीं होने के कारण आम जनता को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है तथा कई जगहों पर दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है?(2) क्या यह बात सही है कि उक्त पंचायतो के वार्डों में अब तक वाटर पंप स्थापित नहीं हो सके हैं, तथा जहाँ पंप लगे भी हैं, वहाँ लो-वोल्टेज और बिजली की अन्य समस्याओं के कारण मोटर और पंप पूरी तरह ठप पड़े हैं;(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर 'स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त पंचायतों में नए वाटर पंप लगाने, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, यदि नहीं, तो क्यों?