Back to Legislative Questions Repository
Q.No 384Starred Question Listed

नल- जल योजना के संचालन के संबंध में।

श्री सुजीत कुमार (79) (गौड़ाबौराम) लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग 23 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार द्वारा सात निश्चय के तहत "हर घर नल का जल" योजना के अंतर्गत सभी पंचायतों एवं वार्डों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की गई है मगर इसके समुचित संरक्षण एवं हाउस कनेक्शन नहीं होने के कारण दरभंगा जिला अंतर्गत बिरौल प्रखंड के परड़ी पंचायत पीएचईडी वार्ड 5 एवं 6 , डुमरी पंचायत वार्ड 4 एवं 5 पाईप जीरो है एवं अन्य इसी तरह अपूर्ण है; यदि हाँ तो  सरकार कबतक गौड़ाबौराम विधानसभा में सभी बंद पड़े नल - जल योजनाओं को पूर्ण करना चाहती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
23 जुलाई, 2026
Member
श्री सुजीत कुमार (79) (गौड़ाबौराम)
Department
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
Ministry
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
MLA Profile
SUJIT KUMAR (79)
SUJIT KUMAR (79)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Gaudabauram - Darbhanga (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Rajwa, Post+PS-Biraul, District-Darbhanga, Pin-847203, Bihar