Back to Legislative Questions Repository
Q.No 543Starred Question Listed

जर्जर तार बदलना

श्री सुजीत कुमार (79) (गौड़ाबौराम) ऊर्जा विभाग 24 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत बिरौल, नारी एवं पटनिया फीडर में लगातार लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है जिसके कारण कृषि कार्य एवं घरेलू उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं;2.क्या यह बात सही है कि किरतपुर प्रखंड क्षेत्र में कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर को डाउन टू अर्थ स्तर पर बहुत नीचे लगाया गया है, जिसके कारण बाढ़ आने पर ट्रांसफार्मर पानी में डूब जाता है और विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो जाती है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण किरतपुर प्रखंड में डूबने वाले ट्रांसफार्मरों को ऊंचे प्लेटफार्म पर शिफ्ट करने एवं ट्रांसफार्मर स्थापना के मानक में संशोधन करने तथा लो वोल्टेज की समस्या के समाधान हेतु उक्त तीनों फीडरों पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर/कैपेसिटर लगाने एवं जर्जर तार बदलने का विचार रखती है,  हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 जुलाई, 2026
Member
श्री सुजीत कुमार (79) (गौड़ाबौराम)
Department
ऊर्जा
Ministry
ऊर्जा विभाग
MLA Profile
SUJIT KUMAR (79)
SUJIT KUMAR (79)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Gaudabauram - Darbhanga (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Rajwa, Post+PS-Biraul, District-Darbhanga, Pin-847203, Bihar