क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के गौड़ाबौराम विधानसभा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा निर्मित खानपुर से फैरदा, मुसहरिया से रघुनाथपुर, बौराम से जमालपुर मुसहरिया सड़कों की ऊंचाई कम होने के कारण प्रत्येक वर्ष बाढ़ में ये सड़कें जलमग्न हो जाती हैं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्थान की कम ऊँचाई वाली सड़क को ऊंची कर पुनः निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?