क्या मंत्री,ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि बिहार राज्य के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु वितरण ट्रांसफॉर्मरों की निरंतर आवश्यकता रहती है;2) क्या यह बात सही है कि राज्य में ऊर्जा विभाग एवं विद्युत वितरण कंपनियों के तकनीकी मानव संसाधन का उपयोग करते हुए प्रमंडल स्तर पर विद्युत ट्रांसफॉर्मरों के निर्माण, असेंबली एवं मरम्मत की सुविधा स्थापित नहीं है;3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार बिहार में विद्युत ट्रांसफॉर्मरों के स्थानीय निर्माण, असेंबली एवं मरम्मत केंद्र विकसित करने का विचार रखती है; हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों?