क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिला के उदवंतनगर थाना अंतर्गत कारिसाथ पंचायत के अम्मामहमंदपुर ग्राम निवासी नंदकिशोर साह पिता-त्रिवेणी साह की मृत्यु दिनांक 05.05.2026 को खेत में टूट कर गिरे बिजली के तार के संपर्क में आने के कारण विद्युत स्पर्शघात से हो गई है;2.क्या यह बात सही है कि मृतक के परिजनों को अभी तक किसी प्रकार का मुआवजा या आर्थिक सहायता नहीं दी गई है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त घटना मे मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?