क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि वैशाली जिला के राजापाकर प्रखंड में घनी आबादी के कारण बिजली आपूर्ति की समस्या बनी रहती है, जिससे उक्त प्रखंड में एक पावर सब स्टेशन की आवश्यकता है, यदि हाँ तो सरकार उक्त प्रखंड में पॉवर सब स्टेशन कबतक बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?