क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि शिक्षा विभाग अंतर्गत जिला स्तरीय पदाधिकारी का एक जिला में पदस्थापना अवधि अधिकतम 3 वर्ष है तथा गृह जिला में पदस्थापना नहीं किया जाना है ?2. क्या यह बात सही है कि वैशाली जिला अंतर्गत पदस्थापित पदाधिकारी श्री शोभा कांत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) वैशाली 3 वर्षों से अधिक अवधि से एक ही जिला में एवं अपने गृह जिला वैशाली में पदस्थापित है;3. यदि उपर्यक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) वैशाली को अन्य जिला में स्थानांतरण/पदस्थापना का विचार रखती है; नहीं तो क्यों ?