क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत किशनगंज प्रखण्ड में दौला हाई स्कूल के मैदान में चहारदीवारी नहीं रहने के कारण पशु घूमते रहते है, यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त विद्यालय के मैदान में चहारदीवारी निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?