क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि नियमावली 1991 के तहत नियुक्त वर्ष 1994 बैच के अप्रशिक्षित शिक्षकों को मैट्रिक प्रशिक्षित वेतनमान नियुक्ति तिथि से दी गई है ;(2) क्या यह बात सही है कि वर्ष 1999-2000 बैच के नियुक्त स्नातक अप्रशिक्षित शिक्षकों को मैट्रिक प्रशिक्षित वेतनमान नियुक्ति की तिथि से नहीं दी गई है ;(3) यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार वर्ष 1999-2000 बैच के नियुक्त स्नातक अप्रशिक्षित शिक्षकों को मैट्रिक प्रशिक्षित वेतनमान नियुक्ति की तिथि से देने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?