क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि वैशाली जिला के हाजीपुर प्रखण्ड अन्तर्गत बरांटी थाना जिसका पुलिस अनुमंडल महुआ है, जो बरांटी थाना से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर है ;(2) क्या यह बात सही है कि पुलिस अनुमंडल की दूरी होने के कारण वहाँ के लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, जबकि पुलिस अनुमंडल हाजीपुर की दूरी लगभग 10 किलोमीटर है ;(3) यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार बरांटी थाना का पुलिस अनुमंडल महुआ के जगह पर हाजीपुर करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?