क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि वैशाली जिला के हाजीपुर से लालगंज तिरहुत बांध जीर्ण – शीर्ण अवस्था में हैं जिसके कारण हाजीपुर शहर में गंडक का पानी प्रवेश कर जाता हैं;2. क्या यह बात सही है कि वैशाली जिला के हाजीपुर के चाँदी एवं हरौली से निकलने वाली मलमला चैनल जो बिलट चौक तक जाती है जिससे कई प्रखंडो का पटवन एवं जल निकासी होता हैं;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार वैशाली जिला के हाजीपुर से लालगंज तिरहुत बांध एवं चाँदी तथा हरौली से निकलने वाली नहर को अतिक्रमण मुक्त करवाते हुए जीर्णोद्धार करवाने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?