क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पश्चमी चम्पारण जिला के नरकटियागंज नगर परिषद् क्षेत्र में बाढ़ के समय में हड़गोरा नदी एवं पंडई नदी का पानी आवासीय क्षेत्र में फैल जाती है, जिससे जान-माल की क्षति होती है; यदि हां, तो सरकार हड़गोरा नदी के पूर्वी तरफ एवं पंडई नदी के पश्चिमी भाग में बाढ़ के रोकथाम हेतु कब तक बाँध निर्माण करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?