Back to Legislative Questions Repository
Q.No 337Starred Question Listed

संविदा नियोजित न्यायमित्र का  मानदेय  बढ़ाने  के संबंध में।

श्री संजय कुमार पाण्डेय (03) (नरकटियागंज) पंचायती राज विभाग 22 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या  मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने  की कृपा करेंगे कि1.क्या यह बात सही है कि राज्य की ग्राम कचहरियों में संविदा के आधार पर नियोजित न्यायमित्र ग्रामीण स्तर पर न्यायिक कार्यों के सुचारू संपादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, परंतु वर्तमान में उन्हें मिलने वाला मानदेय अत्यंत अल्प है, जिससे जीविकोपार्जन में कठिनाईयाँ होती है;2.क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के अन्य संविदा कर्मियों के नियत मानदेय में समय-समय पर वृद्धि कर उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की गई है, परंतु बिहार राज्य ग्राम कचहरी न्यायमित्र संघ (पटना) द्वारा लगातार की जा रही मांगों के बावजूद न्यायमित्रों के  नियत मानदेय पर अब तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार न्यायमित्रों के नियत मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि करने का विचार रखती है,  हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
22 जुलाई, 2026
Member
श्री संजय कुमार पाण्डेय (03) (नरकटियागंज)
Department
पंचायती राज
Ministry
पंचायती राज विभाग
MLA Profile
SANJAY KUMAR PANDEY (03)
SANJAY KUMAR PANDEY (03)
First-Time Elected
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Narkatiaganj - West Champaran (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Fatehpur, Post-Yogapatti, Police Station-Yogapatti, District-West Champaran