क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि: -(1) क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत नरकटियागंज से लौरिया जाने वाले PWD (RCD) सड़क में जूरी मिया के टोला चौक से भाया केहुनिया होते हुए अनुमंडल मुख्यालय नरकटियागंज, लौरिया PWD (RCD) पथ से भाया रोआरी ग्राम होते हुए नोनिया एवं अंजुआ चौक से तेदेहरवा तक एवं अन्य सड़कों ज़र्जर एवं जल जमाव की स्थिति में हैं, जिससे आवागमन में कठिनाई हो रही हैं; यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित सड़कों का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों ?