क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिले का मुख्य केंद्र बिंदु और नेपाल सीमा से सटा नरकटियागंज (क्षेत्र संख्या-03) सुदूर 'थरुहट अंचल' के नागरिकों के आवागमन का भी मुख्य केंद्र है;2. क्या यह बात सही है कि यहाँ से बहुत बड़ी संख्या में छात्र उच्च शिक्षा के लिए राजधानी पटना आते-जाते हैं, परंतु सीधी सरकारी बस सेवा (State Transport) न होने से छात्रों और गंभीर मरीजों को भारी परेशानी तथा निजी बसों द्वारा आर्थिक शोषण का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार छात्रों के भविष्य और जनहित को देखते हुए नरकटियागंज से पटना के लिए अविलंब कम से कम 05 सरकारी बसों का नियमित परिचालन शुरू करने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक,नहीं, तो क्यों?