क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1.क्या यह बात सही है कि बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत आने वाली साठी-बेलवा नहर का एक बड़ा हिस्सा जो नरकटियागंज नगर परिषद क्षेत्र के तहत आता है, के नगर परिषद की नालियों का गंदा सीवेज का पानी और ठोस कचरा (Solid Waste) सीधे नहर में डाला जा रहा है, जिसके कारण नहर तथा उसके आस-पास के क्षेत्रों में भारी जलभराव और गंभीर प्रदूषण की स्थिति बनी हुई है; यदि हाँ तो सरकार द्वारा अधिसूचित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियमों के तहत नरकटियागंज नगर परिषद के गंदे पानी को साठी नहर में गिरने से रोकने, के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) व कचरा प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों?