क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1.क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में हर घर नल का जल योजना" के तहत निर्मित अधिकांश पानी टंकियों व मोटर पंपों के खराब होने से वर्तमान में जलापूर्ति अधिकांश जगह बाधित व ठप पड़ी है, जिससे आम जनता को शुद्ध पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है;2.क्या यह बात सही है कि पंचायती राज विभाग से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (P.H.E.D.) को इस योजना के हस्तांतरण के बाद भी स्थानीय स्तर पर तकनीकी मरम्मत और देखरेख की मुकम्मल व्यवस्था नहीं हो सकी है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र में बंद पड़ी सभी पानी टंकियों, नलों व बोरिंगों की तकनीकी मरम्मत कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक?