दैनिक समाचार पत्र में दिनांक-03.07.2026 को प्रकाशित शीर्षक ‘‘जिले के 926 वार्डों में नलजल योजना ठप, चापाकल व अन्य स्त्रोतों पर निर्भर’’ के आलोक में क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिला के 230 पंचायतों के 926 वार्डों में ‘नल-जल योजना’ पूरी तरह से ठप रहने के कारण लोगों को इस भीषण गर्मी में पेयजल की किल्लतों का सामना करना पड़ रहा है;2. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिला के 21 वार्डों में नल-जल योजना अभी तक पूर्ण नहीं किया जा सका है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो ,सरकार कबतक 926 वार्डों में ठप एवं 21 वार्डों में अपूर्ण नल-जल योजना को चालू करने का विचार रखती है?