Back to Legislative Questions Repository
Q.No 160Starred Question Listed

अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करना

श्री मंजीत कुमार सिंह (100) (बरौली ) जल संसाधन विभाग 22 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिला के बरौली और माँझा प्रखण्डों में वित्तीय वर्ष 2025-26 में MGSY योजना के तहत लड़ौली से गोरियाकोठी जाने वाली पथ में ध्वस्त स्क्रू पाइप पूल के स्थान पर  पथरा और कर्णपुरा के बीच पुल निर्माण, धनकर हरिजन टोला और बीन टोला के बीच सारण मुख्य नहर पर पुल निर्माण एवं सारण मुख्य नहर पर बहोरा हाता में पुल निर्माण हेतु ग्रामीण कार्य विभाग के ग्रामीण कार्य प्रमंडल, गोपालगज-2 द्वारा निविदा प्रकाशन, संवेदक चयन होने के बावजूद जल संसाधन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र निर्गत नहीं किए जाने से पुल निर्माण कार्य रुका हुआ है, जिससे आमजनों को अवागमन में  मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है; यदि हाँ, तो सरकार वर्णित स्थलों पर कबतक पुल निर्माण हेतु अनापत्ति-पत्र निर्गत कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
22 जुलाई, 2026
Member
श्री मंजीत कुमार सिंह (100) (बरौली )
Department
जल संसाधन
Ministry
जल संसाधन विभाग
MLA Profile
MANJEET KUMAR SINGH (100)
MANJEET KUMAR SINGH (100)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Barauli-Gopalganj (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Devapur, Post-Devapur, Thana-Barauli, District-Gopalganj Pin-841405